HomeUttarakhandAlmoraBig News, Badminton Rocks: लक्ष्य सेन ने दी वर्ल्ड नंबर 01 को...

Big News, Badminton Rocks: लक्ष्य सेन ने दी वर्ल्ड नंबर 01 को ज़बरदस्त टक्कर

ADVERTISEMENTS

इंडोनेशिया ओपन 2021 (सुपर 1000)

सीएनई रिपोर्टर

23 से 28 नवम्बर तक बाली, इंडोनेशिया में आयोजित 85000 डॉलर इनामी इंडोनेशिया ओपन 2021 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के विश्व में 19 वीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुष एकल के पहले चरण में विश्व के नंबर एक के खिलाड़ी जापान के केंटो ममोटा को जबरदस्त टक्कर दी।

उत्तराचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले गेम में लक्ष्य जीत के बिल्कुल क़रीब पहुंचकर 21-23 से हार गए, दूसरे गेम में भी लक्ष्य बड़त लेने के बाद भी 15-21 से हार गये। पिछले हफ़्ते इंडोनेशिया मास्टर्स में भी लक्ष्य ने वर्ल्ड नम्बर एक केंटो मोमोटा को ज़बरदस्त टक्कर दी थी। इधर लक्ष्य के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड परिवार, खेल प्रेमिओं व खिलाडिओं ने लक्ष्य व उनके साथ में भारतीय टीम के कोच व पिता डीके सेन को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments