HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने घेरी...

ब्रेकिंग न्यूज : अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने घेरी पुलिस चौकी, हंगामा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्दूचौड़

यहां जयपुर बीसा ग्राम पंचायत में कथित रूप से बिक रही अवैध कच्ची शराब के विरोध में आक्रोशित महिलाओं ने आज हल्दूचौड़ पुलिस चौकी का घेराव किया। जहां उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए अवैध कारोबार को बंद कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा।

आज रविवार को पुलिस चौकी क्षेत्र के जयपुर बीसा ग्राम पंचायत में बेची जा रही कच्ची शराब के विरोध में महिलाओं का गुस्सा फूट गया। बड़ी संख्या में महिलाएं हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचीं। घेराव की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।

महिलाओं का आरोप था कि गांव में दर्जन भर से ज्यादा जगहों पर कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है। जिस वजह से दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। यह शराबी आने—जाने वाली महिलाओं पर अक्सर ही वह अभद्र टिप्पणी करते हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। गांव में ही शराब बिकने की वजह से नए उम्र के बच्चे भी वहां पहुंचने लगे हैं। जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। जयपुर बीसा के प्रधान दिनेश आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता कबड़वाल, ग्राम प्रधान शंकर जोशी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश दुम्का, पूर्व प्रधान उमेश कबडवाल, दयाकिशन कबडवाल समेत दर्जनों महिलाओं ने शराब माफियाओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि पुलिस यदि कार्रवाई नहीं करेगी तो वह उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments