HomeBreaking Newsविस. चुनाव : Congress जारी करने जा रही प्रत्याशी सूची, यह चाहिए...

विस. चुनाव : Congress जारी करने जा रही प्रत्याशी सूची, यह चाहिए Qualification

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुट चुकी कांग्रेस पार्टी जल्द ही विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। बकायदा कांग्रेस ने इस काम के लिए एक केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन भी कर लिया है।

कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी करने को लेकर कई बड़े सवाल पैदा हो रहे हैं। भाजपा से पुन: कांग्रेस में आये लोगों के लिए क्या मानक होंगे, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रही गुटबाजी व टिकट की दावेदारी की होड़ के बीच किस तरह पार्टी अपने उम्मीदवार का चुनाव करेगी। यह सभी बातें न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं, बल्कि शीर्ष नेताओं को भी परेशान कर रही हैं।

हालांकि इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कुछ शंकाओं का समाधान किया है। उनका साफ कहना है कि पहला यह कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी हो जायेगी। दूसरी महत्वपूर्ण बात उन्होंने यह कही है कि पार्टी प्रत्याशी के लिए मानक स्पष्ट हैं। एक वह व्यक्ति पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होना चाहिए, दूजी बात वह जनमुद्दों के लिए जूझता हो और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जनता उसे पसंद करती हो। यदि व्यक्ति ये मानक पूरा करता है तो भले वो पूर्व में कितनी भी बार हारा हो, उसे टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस प्रभारी के इस बयान से यह साफ हो चुका है कि पार्टी जिताऊ प्रत्याशी को ही चुनावी समर में उतारेगी। हारे हुए प्रत्याशियों को भी दरकिनारा नहीं किया जायेगा।

ऐसे में एक प्रश्न यह भी खड़ा होता है कि हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में लौटे नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य के लिए क्या तय हुआ है ? क्या उनकी वजह से महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य का टिकट कट जायेगा ? फिलहाल कांग्रेस प्रभारी ने इस तरह की सभी चर्चाओं को खारिज कर दिया है। यानी कुछ साफ नहीं किया है कि कांग्रेस क्या तय करने जा रही है।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि राज्य में प्रत्याशियों के चयन के लिए अब तक पार्टी दो सर्वे करा चुकी है। अब अंतिम चरण के लिए केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां प्रत्याशी तय करने की अपनी खास प्रक्रिया है। भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति पार्टी में आता है तो उसकी छवि और उपयोगिता दोनों को परखा जायेगा। अलबत्ता देखना यह है कि दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक पार्टी किसे टिकट देती है और किसका नाम सूची से कट जाता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments