HomeUttarakhandAlmoraछात्रों का भड़का आक्रोश, कुलपति के ​इस्तीफे की मांग, एनएसयूआई का धरना—प्रदर्शन

छात्रों का भड़का आक्रोश, कुलपति के ​इस्तीफे की मांग, एनएसयूआई का धरना—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कुलपति के इस्तीफे, छात्र संघ चुनाव शीघ्र घोषित कराने, सेल्फ फाइनेंस कोर्स को बंद किये जाने सहित छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई ने आज यहां कालेज परिसर में धरना दिया और मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय संयोजक व उत्तराखंड प्रदेश संगठन महामंत्री गोपाल भट्ट के नेतृत्व में छात्रों ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में दिया धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में गोपाल भट्ट ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। तानाशाही और हिटलरशाही छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं कर रहा है। देश मे भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार कर रही हैं। हर जगह तानाशाही का रवैया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से हजारों छात्र इस विश्वविद्यालय में अध्ययन करते हैं, लेकिन लगातार जिस प्रकार शिक्षा का बाजारीकरण हो रहा है और परिसर को जिस तरह राजनीति का अखाड़ा बना दिया है वह छात्रों व पहाड़ के हित में नहीं है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल भट्ट तथा अन्य छात्र नेताओं ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में सेल्फ फाइनेंस के छात्रों को सामान्य प्रकिया से प्रवेश दिये जाने तथा जिन छात्रों का प्रवेश सेल्फ फाइनेंस के माध्यम से किया है उनकी फीस वापस करने एवं अन्य विभागों में भी चल रहे सेल्फ फाइनेंस कोर्स बन्द किया जाना शामिल है। इसके अलावा उनकी मांग है कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द सुनिश्चित की जाए, विभिन्न पाठ्क्रम के छात्रों के परीक्षाफल जल्द से जल्द घोषित किया जायें, विश्वविद्यालय बनने के पश्चात विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गये विभिन्न विभागों में नियुक्तियों व निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाके जांच की जाए।

इस मौके पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द करवाई की जाए। कहा कि करवाई नही होने की दशा में एक हफ्ते के बाद छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जायेंगे व आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। साथ ही छात्र हित मे उच्च न्यायालय में रिट पिटिशन दायर की जाएगी। धरना प्रदर्शन में एनएसयूआई के गोपाल भट्ट, संजू सिंह, गोविंद प्रसाद, पंकज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित भट्ट, जिला सचिव हिमांशु जोशी, गौरव भट्ट, पंकज गुरुरानी, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, नीरज चिलवाल, कार्तिक कनवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments