HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : नाबालिग युवती को जबरन ले जा रहा था युवक,...

Almora Breaking : नाबालिग युवती को जबरन ले जा रहा था युवक, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
  • पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नाबालिग युवती को बहलाने—फुसलाने के बाद जबरदस्ती भगा कर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गत 22 अक्टूबर, 2021 को दन्या के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक लड़की के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में सूचना दी थी। जिसके आधार पर दन्या थाने में गुमशुदगी दर्ज कर दी गई। साथ ही धारा 365 आईपीसी (गुमशुदगी) बनाम अज्ञात पंजीकृत कर जांच उप निरीक्ष्ज्ञक इंद्र सिंह ढैला के सुपुर्द की गई। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने गुमशुदा को तत्काल बरामद करने हेतु निर्देशित किया।

गत दिवस उनि इन्दर सिंह ढैला द्वारा कड़ी ढूंढ—खोज के आधार पर गुमशुदा बालिका को गोविन्द प्रसाद पुत्र प्रेम राम निवासी ग्राम मैरोली बसोली के साथ बसोली यात्री स्टैण्ड से बरामद किया।पूछताछ में बालिका ने बताया कि गोविंद प्रसाद उपरोक्त बालिका को जबरदस्ती भागा कर ले जा रहा है। पीड़ित बालिका के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 363/366 A /376 व 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आरोपी गोविन्द प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments