HomeUttarakhandAlmoraAlmora : राइंका जसकोट में विज्ञान संगोष्ठी, हर्षित मनराल ने पाया प्रथम...

Almora : राइंका जसकोट में विज्ञान संगोष्ठी, हर्षित मनराल ने पाया प्रथम स्थान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

राजकीय इंटर कालेज जसकोट, अल्मोड़ा में विद्यालय स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी 2021 ”रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना: समय की मांग-संभावनाएं एवं चुनौतियां” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र हर्षित मनराल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संगोष्ठी में कक्षा 8 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने समसामयिक विषय पर विद्वतापूर्ण व्याख्यान उत्साहपूर्वक प्रस्तुत किये। संगोष्ठी में निर्णायकों की भूमिका में प्रमोद तिवारी, दयाकृष्ण जोशी एवं पुष्पा जीना ह्युकिल रहे। विद्यालय में रसायन विज्ञान प्रवक्ता सारिका बेरी ने प्रतिभागियों को अपने प्रस्तुतिकरण को बेहतर बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की विज्ञान वर्ग की छात्रा सरिता बिष्ट द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम का समन्वयन सवित जनोटी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र हर्षित मनराल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जय प्रकाश आर्या ने बच्चों को उपरोक्त विषय पर महत्वपूर्ण सुझावों के साथ-साथ, अपने दैनिक और सामाजिक जीवन में भी इन तथ्यों को अपनाने का आह्वान किया और ब्लॉक स्तर पर विद्यार्थियों के चयन की मंगलकामना की। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments