HomeCrimeहल्द्वानी ब्रेकिंग : सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। यहां कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत लूट ली। पुलिस ने पीडि़ता की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला तीन माह पुराना है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजपुरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहा है कि 10 अगस्त की शाम वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इस बीच उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी गुमशुम रहने लगी। कारण जानने पर किशोरी ने सोमवार को आपबीती मां को बताई।

इसके बाद महिला पीडि़ता को लेकर थाने पहुंची और आरोपित सौतेले पति पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परिक्षण कर आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसने एक व्यक्ति से शादी की। सौतेले पिता ने पुत्री को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Uttarakhand Breaking : यहां गहरी खाई में गिरी कार, दो चचेरे भाइयों की मौत, भांजा लापता

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments