HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : शहीदों के घर आंगन से मिट्टी एकत्र करेगी शहीद सम्मान...

बागेश्वर : शहीदों के घर आंगन से मिट्टी एकत्र करेगी शहीद सम्मान यात्रा, डीएम ने किया रवाना

ADVERTISEMENTSAd

बागेश्वर। जिले में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ हो गया है। यह यात्रा शहीदों के घर आंगन से मिट्टी एकत्र करेगी। जिलाधिकारी विनीत कुमार, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल व पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा जिले के तीनों ब्लॉकों में जाएगी और शहीदों के सम्मान में उनके गांव तक जाएगी।

कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को शहीद सम्मान यात्रा शुरू की गई। यह यात्रा जिले के सभी विकास खंडो के शहीदों के घर-आंगन से मिट्टी को एकत्र करेगी। साथ ही सभी शहीदों के परिजनों को ताम्र पत्र एवं शॉल भेंट पर उन्हे सम्मानित किया जाएगा। जिले स्तर पर एकत्रित की गई पवित्र मिट्टी को देहरादून में बनाए जाने वाले सैन्यधाम हेतु भेजा जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट ने बताया जनपद में 15 नवंबर से चार दिसंबर तक इस सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

विकास खंड बागेश्वर के अंतर्गत 15 से 21 तक तक शहीदों के घर-आंगन से मिट्टी को उठाने का कार्य किया जाएगा तथा 24 नवंबर को नुमाईशखेत मैदान में वीर शहीदों के परिजनों को शॉल एवं ताम्र पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह गरुड़ में 22 से 26 तक मिट्टी एकत्र की जाएगी। 27 नंवबर को ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम होगा। कपकोट में 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक घर-धर मिट्टी उठाने का कार्य होगा। चार दिसंबर को ब्लॉक सभागार में सम्मान समाराहे होगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कपकोट शेर सिंह गढिया, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सुबोध शाह, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, तहसीलदार बागेश्वर नवाजिश खलीक, दलीप खेतवाल, रणजीत सिंह बोरा, इंद्र सिंह परिहार मौजूद रहे।

यूएस नगर ब्रेकिंग : करंट लगने से बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत, परिजनों में कोहराम

Bageshwar News : बिलौना के लोगों ने किया पेयजल योजना का विरोध, अधिकारी लौटे बैरंग

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments