HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : गैस सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, भारी...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : गैस सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, भारी नुकसान

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के स्यालीधार क्षेत्र अंतर्गत आज ग्राम स्याली में एक मकान में गैस सिलेंडर में हुई लीकेज से अचानक आग लग गई। इस दौरान घर में रखे तमाम कपड़े, राशन, बिस्तर इत्यादि जल कर खाक हो गया। हालांकि अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब एक बजे देवेन्द्र लाल पुत्र जैत राम के घर में अचानक गैस लिकेज के कारण आग लग गई। इस बीच तमाम ग्रामीण वहां जमा हो गये और आग बुझाने में जुट गये। इस बीच अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। करीब दोपहर 1:30 बजे अग्निशमन व गांव वालों की सहायता से आग बुझाई जा सकी। मकान स्वामी ने बताया कि इस ​अग्निकांड में बच्चों की किताबें, कपड़े, बिस्तर व राशन जल गया है। इधर मौके मे मौजूद ग्राम प्रधान पल्लवी देवी, पूर्व प्रधान महेश कुमार व ललित प्रसाद, चन्दन राम, हितेश नेगी व अन्य ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल का आभार जताया। उन्होंने प्रभावित को मुआवजा देने की मांग भी की है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड की लेटस्ट ख़बरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Group, Join Now

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments