HomeUttarakhandNainitalUttarakhand Breaking : DIG ने किए 9 निरीक्षकों के किए तबादले, 3...

Uttarakhand Breaking : DIG ने किए 9 निरीक्षकों के किए तबादले, 3 अन्य की हुई पदोन्नति…देखिये लिस्ट

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 के परिपेक्ष में निर्वाचन आयोग व पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र डॉक्टर नीलेश आनंद भरणे ने नौ इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। तीन साल पूरे कर चुके निरीक्षकों को अन्यत्र जिलों में भेजा गया है।

ऊधमसिंह नगर में तैनात इंस्पेक्टर संजय पाठक को अल्मोड़ा, गोविंद बल्लभ जोशी को चम्पावत, कैलाश चन्द्र भट्ट को पिथौरागढ़, कुंवर सिंह रावत को पिथौरागढ़, उमेश मलिक व संजय गर्ब्याल को नैनीताल भेजा है। जबकि नैनीताल जिले में तैनात इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह व अशोक कुमार सिंह को ऊधमसिंह नगर भेजा है। इसके अलावा अल्मोड़ा में तैनात इंस्पेक्टर भूपेन्द्र सिंह बृजवाल को चम्पावत भेज दिया है।

पदोन्नति के बाद तीन के तबादले, एक को नया जिला
डीआईजी ने एसएसआई से इंस्पेक्टर पद पदोन्नत हुए तीन इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। देहरादून में तैनात नीरज कुमार को ऊधमसिंह नगर, नैनीताल में तैनात कैलाश सिंह नेगी को बागेश्वर, चम्पावत में तैनात मंजू पांडे को ऊधमसिंह नगर भेजा है। जबकि ऊधमसिंह नगर में तैनात श्याम लाल को पहले ही पिथौरागढ़ भेज दिया गया है।

यूएस नगर ब्रेकिंग : एसएसपी ने किए 18 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट

कोतवाल साहब ! भैंस दूध नहीं दुहने दे रही, औरत बोली “मुर्गे पर दर्ज करो मुकदमा”

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments