HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर : डॉ. अलकनंदा अशोक को "Gender & Women Equity" अवार्ड

बड़ी ख़बर : डॉ. अलकनंदा अशोक को “Gender & Women Equity” अवार्ड

ADVERTISEMENTSAd
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन (BWF), head quarter, kolalunpur मलेशिया द्वारा अवार्ड की घोषणा

सीएनई रिपोर्टर, उत्तराखंड

बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन द्वारा उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष व बैडमिंटन इंडिया की उपाध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक को “Gender & Women Equity” सम्मान प्रदान किया गया है। यह अवार्ड डॉ. अलकनंदा अशोक को फरवरी में गोहाटी में बैडमिंटन इंडिया की आयोजित होने वाली वार्षिक बैठक में दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस दिल्ली में बैड्मिंटन इंडिया की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान बैडमिंटन संघ (badminton association of India) के अध्यक्ष (मुख्यमंत्री असम) हेमन्त विशबा शर्मा द्वारा executive committee की बैठक में बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन द्वारा प्रेषित Gender & Women Equity अवार्ड उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष व बैडमिंटन इंडिया की उपाध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक के नाम घोषित किया गया। कोविड के कारण अवार्ड की घोषणा थोड़ा विलम्ब से हो सकी।

उत्तरांचल राज्य बैड्मिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह अवार्ड डॉ. अलकनंदा अशोक को फरवरी में गोहाटी में बैडमिंटन इंडिया की आयोजित होने वाली वार्षिक बैठक में दिया जाएगा। सह अवार्ड डॉक्टर अलकनंदा अशोक को कई वर्षों से प्रदेश, राष्ट्रीय स्तर व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके द्वारा बैड्मिंटन खेल के विकास में दिए गए अनुकरणीय योगदान हेतु दिया गया है।

बैडमिंटन के लीजेंड प्रकाश पादुकोण को लाइफ़ अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। डॉ. अलकनंदा अशोक को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर सभी बैड्मिंटॉन प्रेमियों, खिलाड़ियों में विशेष उत्साह एवं ख़ुशी की लहर है। उत्तरांचल बैडमिंटर के उपाध्यक्ष संजय गुंजयाल IG, नरेंद्र जंगपांगी इनकम टैक्स कमीशनर, इंद्र मोहन बडोनी पूर्व IAS, पुष्कर जैन, डीके सेन, राम अवतार, राकेश दोभाल, पुनीता नगलिया, लोकेश ओहरी, नवनीत शेट्टी, राजेश निझावन, दीपक रावत, प्रशांत जोशी, रितेश बिष्ट, नरेंद्र भूटानी, आशुतोष शर्मा, सुमन कुमार, रचित कुमार, गजेंद्र बुदयाल, भूपेश जोशी, कमल विर्मानी, संजय गुप्ता, प्रमोद बिष्ट समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अशा जताई कि उत्तरांचल राज्य बैड्मिंटन संघ द्वारा भविष्य में भी ऐसा योगदान दिया जाता रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments