HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा, किताब पर बवाल : भाजपा ने फूंका सलमान खुर्शीद व कांग्रेस...

अल्मोड़ा, किताब पर बवाल : भाजपा ने फूंका सलमान खुर्शीद व कांग्रेस का पुतला

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब में हिंदूवादी संगठनों की तुलना ISIS जैसे संगठनों से करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। भाजपा नगर मंडल के बैनर तले एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में सलमान खुर्शीद व कांग्रेस का पुतला दहन कर अपने ​आक्रोश को प्रकट किया।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ चौघानाटा में जोरदार नारेबाजी की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब में हिंदूवादी संगठनों के लिए अमर्यादित टिप्पणी करते हुए हिंदूवादी संगठनों की तुलना बोको हरम व आईएसआईएस जैसे संगठनों से की गई जो कि घोर निंदनीय है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि कांग्रेस के नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों से इतना डर गए हैं कि वह मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गए हैं। प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा के हिंदुत्व और हिंदू जीवन दर्शन पर इस प्रकार के अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेसी नेताओं के अवसाद को प्रदर्शित करती है।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा की सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक हिंदुत्व हमेशा से सत्य व शांति का समर्थक रहा है। ऐसी टिप्पणी करना घोर निंदनीय है। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा की समाज को बांटने वाले और देश में तुष्टीकरण के आधार पर विवादित बयान देने वाले ऐसे नेताओं का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने सलमान खुर्शीद व राशिद अल्वी के बयानों की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश महामंत्री सुरेश, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, महिपाल बिष्ट, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर मंत्री दीपक पांडे, नगर उपाध्यक्ष बीना नयाल, रोहित साह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, जिला महामंत्री महिला मोर्चा लीला बोरा, शक्ति केंद्र संयोजक विद्या बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, विवेक वर्मा, कैलाश वर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, दीपक उप्रेती, निशा बिष्ट, जय सहगल, रोहित भोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments