HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : पर्वतीय राजस्व निरीक्षक सेवक संघ उत्तराखंड ने किया सरकार का...

बागेश्वर : पर्वतीय राजस्व निरीक्षक सेवक संघ उत्तराखंड ने किया सरकार का आभार व्यक्त

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक सेवक संघ उत्तराखंड ने पटवारियों को पुलिस कार्य किये जाने हेतु उच्च वेतनमान एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाने पर शासन द्वारा सहमति दिए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया है।

राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल मेहता ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु सचिव राजस्व वी.आर. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी। राजस्व आयुक्त चन्द्रेश यादव को भी शामिल किया गया था। राजस्व परिषद के सदस्यों के साथ देहरादून में आयोजित बैठक में कमेटी के सदस्यों ने राजस्व निरीक्षकों की मांगों को जायज बताते हुए। उन्हें पुलिस कार्यो के लिए उच्च वेतनमान दिए जाने के साथ साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने की भी संस्तुति की है।

उन्होंने बताया कि उच्चकृत वेतनमान 1 जनवरी 2006 से दिया जाएगा। साथ ही ग्रेड पे बढ़ाये जाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। जिस पर राजस्व निरीक्षक संघ ने अपनी बहुप्रतीक्षित मांगों के समाधान किये जाने पर प्रदेश सरकार सहित राजस्व सचिव व राजस्व आयुक्त का भी आभार व्यक्त किया है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री महिपाल पुंडीर आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments