HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी गिरफ्तार, पढ़िए...

ब्रेकिंग न्यूज : पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी गिरफ्तार, पढ़िए क्या लगाए हैं पुलिस ने आरोप

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें

नई दिल्ली। पाकिस्तान में इस्लामाबाद पुलिस ने भारतीय उच्यायोग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों अधिकारियों को हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने एक राहगीर पर गाड़ी चढ़ा दी और वहां से भाग गए। पाकिस्तानी मीडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।
गिरफ्तार अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हैं। दोनों के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वे जमानती हैं। लिहाजा दोनों की बहुत जल्द रिहाई हो सकती है।
इस्लामाबाद में दोनों सीआईएसएफ अधिकारियों को पीटीवी चैनल पर दिखाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दु्र्घटना में एक राहगीर जख्मी हुआ है और हादसे के आरोप में दोनों अधिकारियों को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी पर भारत में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के सीडीए को समन किया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के समक्ष कड़ा ऐतराज जताया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments