HomeUttarakhandAlmoraNational Championship में हिस्सा लेंगे Almora के 05 बॉलीबाल खिलाड़ी

National Championship में हिस्सा लेंगे Almora के 05 बॉलीबाल खिलाड़ी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

रानीखेत के 05 बॉलीबाल खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जो कि अगले माह देहरादून जायेंगे। इन खिलाड़ियों ने पूर्व में भी 02 बार नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधि​त्व किया है। इन खिलाड़ियों में ग्राम डाबर, रानीखेत निवासी बॉलीबाल खिलाड़ी तेजस बिष्ट सहित वीर शिवा स्कूल रानीखेत के कुल पांच खिलाड़ी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इंडियन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तराखंड स्टेट फेडरेशन की Under-17 Volleyball Championship में अल्मोड़ा जनपद की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बेहतरीन प्रदर्शन पर वियरशिवा स्कूल (रानीखेत) के 05 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने गए हैं।

ज्ञात रहे कि बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) में बीती 08 व 09 नवंबर को स्टेट फेडरेशन की वॉलीबाल चैंपियनशिप हुई थी। इसमें अल्मोड़ा जिले की टीम में शामिल रानीखेत के शुभम् आर्या, पीयूष जलाल, तेजस बिष्ट, आदित्य कुमार व आयुष जीना का चयन national competition के लिए हुआ है। चैंपियनशिप अगले माह देहरादून में होनी है।

बालीबाल के यह सभी खिलाड़ी 10वीं व 11वीं के छात्र हैं और पूर्व में 02 बार राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का गौरव बढ़ा चुके हैं। खिलाड़ियों बताया कि टूर्नामेंट में प्रदेशभर की 11 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। इधर विधायक करन माहरा, प्रधानाचार्य वियरशिवा संगीता अधिकारी, खेल शिक्षक राजेश जोशी सहित तमाम खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। हम सीएनई परिवार की ओर से इन सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments