HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई कार, पति—पत्नी की मौत, दो...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई कार, पति—पत्नी की मौत, दो बच्चों की हालत गम्भीर

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTSAd Ad

हरिद्वार—मंगलौर सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में पति—पत्नी की मौत हो गई और एक ही परिवार के कई अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। यहां हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार एक ट्रेक्टर ट्राली से जा ​टकराई, जिससे यह भयानक हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले रितेश चौपला पुत्र भगवान चौपला गत दिवस गंगा नहाने के लिए हरिद्वार आये थे। साथ में उनकी पत्नी अंकिता, माता राधा देवी के अलावा नाबलिग बेटा और एक बेटी भी थे। हरिद्वार पहुंचने पर उन्होंने मंदिर दर्शन के बाद गंगा स्नान किया। इसके बाद वह देर शाम वापस लौटे। इस बीच हरिद्वार-मंगलौर रोड पर उनकी कार गन्नों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा ​टकराई।

दुर्घटना में परिवार के सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को लहूलुहान हालत में एंबुलेंस से रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान घर के मुखिया नितेश चौपला की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के सभी लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हायर सेंटर ले जाते समय नितेश की पत्नी अंकिता की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उनके दो बच्चों की हालत भी गंभीर है, जबकि वृद्धा मां की हालत स्थिर बताई जा रही है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक—परिचालक की दर्दनाक मौत

गदरपुर में हुए महिला हत्याकांड का खुलासा, जीजा ने सिलबट्टे से हत्या कर साली से किया था दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments