HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : डीएम ने जारी किये आवारा कुत्तों, बंदरों के बंध्याकरण...

Almora Breaking : डीएम ने जारी किये आवारा कुत्तों, बंदरों के बंध्याकरण के आदेश

ADVERTISEMENTS
  • पालतू पशु खुला छोड़ने वालों पर भी होगी कार्रवाई
  • तहसीलों में होगा गौशाला निर्माण
  • बनाये जायें छोटे—छोटे शेल्टर होम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या में गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने जाहं पशुओं के लिए शेल्टर होम बनवाने के आदेश दिए, वहीं उन्होंने आवारा कुतों व बंदरों के बंध्याकरण के आदेश जारी किये।

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या एवं उनके प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को संबंधित तहसीलों में 01-01 गौशाला निर्माण के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर क्षेत्र में एनजीओ के माध्यम से पशुओं के लिए छोटे-छोटे शेल्टर होम बनाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में प्रायः देखने में आ रहा है कि आवारा जानवरों के साथ-साथ लोगों द्वारा पालतू जानवरों को भी छोड़ जा रहा है। उन्होंने टैग लगे पालतू जानवरों के चिन्हीकरण कर पशु स्वामियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश उप जिलाधिकारियों व पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने आवारा कुत्तों के बंध्याकरण के अभियान को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश पशु चिकित्सा अधिकारी व नगर पालिका के अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि आए दिन आवारा कुत्तों की वजह से शहर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान बैठक में बंदरों के बंध्याकरण करने हेतु जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस बैठक में समिति के सदस्यों, पंजीकृत गौशालाओं के स्वामियों द्वारा अपनी—अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के सम्मुख रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अलावा पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments