देश का बढ़ाया गौरव : यूथ आइकॉन ऑफ द इयर बने लक्ष्य सेन ! गदगद खेल प्रेमी, पढ़िये पूरी ख़बर…

0
  • लक्ष्य बने दुनिया के 19 वें नंबर के खिलाड़ी

दीपक मनराल/अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के अल्मोड़ा ​निवासी शटलर लक्ष्य सेन को लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर देश का नाम ऊंचा करने पर यूथ आइकॉन ऑफ द इयर अवार्ड से नवाज़ा गया है। निश्चित रूप से लक्ष्य ने आज पूरे विश्व में हिंदुस्तान और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। जिस पर उनके गृह क्षेत्र अल्मोड़ा में हर्ष की लहर है।

लक्ष्य सेन के माता पिता

उल्लेखनीय है कि डच ओपन व फ़्रेंच ओपन में शानदार प्रदर्शन के बाद अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन की विश्व रैंकिंग 19 में पहुंच गई है। लक्ष्य की रैंक से ऊपर देश में केवल दो खिलाड़ी हैं, किडंबी श्रिकांत जिनकी रैंक 15 व साई प्रणीत जिनकी रैंक 16 है।

उत्तरांचल राज्य बैड्मिंटॉन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने सीएनई को बताया कि बैंगलोर में आईआईएफ (Inspired Indian Foundation, Bengaluru) आयोजित समारोह में लक्ष्य सेन को अपने लगातार शानदार प्रदर्शन द्वारा देश का नाम ऊंचा करने पर उनको यूथ आइकॉन ऑफ द इयर अवार्ड से नवाज़ा गया। लक्ष्य के विदेश में होने पर ये अवार्ड लक्ष्य की माता निर्मला धीरेंन सेन व उनके पिता व कोच डीके सेन द्वारा लिया गया। अवार्ड प्रकाश पादुकोण अकादमी के चीफ़ कोच विमल कुमार द्वारा दिया गया, जिनके निर्देशन में लक्ष्य का खेल निरंतर निखर रहा है।

लक्ष्य सेन की तमाम उपलब्धियों पर उत्तरांचल राज्य बेडमिंटन संघ के चेयरमैन अशोक कुमार डीजीपी समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटर परिवार के साथ सभी खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS