HomeUttarakhandUdham Singh Nagarयूएस नगर ब्रेकिंग : यहां रेलवे लाइन के किनारे कटा हुआ शव...

यूएस नगर ब्रेकिंग : यहां रेलवे लाइन के किनारे कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप, शिनाख्त के प्रयास जारी

ADVERTISEMENTS

बाजपुर। यहां रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम बाजपुर थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव मित्र फार्म के पास रेलवे लाइन के किनारे लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव दो टुकड़ों में कटे हुए होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई होगी। मृतक के पास से अथवा घटनास्थल से पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतक के शव को पीएम हाउस में शिनाख्त के लिए रखवाया है।

उत्तराखंड, कांग्रेस का शंखनाद : नवंबर माह में यह बड़े कार्यक्रम हैं प्रस्तावित

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments