HomeUttarakhandUdham Singh Nagarनानकमत्ता : महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

नानकमत्ता : महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर

नानकमत्ता नगर के श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवी व अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में जागरूकता अभियान भी चलाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य निर्माण में शहीद आन्दोलनकारियों को नमन किया तथा कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य बना। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य अग्रसर है।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला ने कहा कि राज्य के विकास के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से विशेष रूप से अपील करते हुए अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए एक लक्ष्य तय करने को कहा। इस मौके पर अमृतपाल कौर, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. राजेश कुमार सिंह, गोपाल सिंह, शोभा बोरा, पंकज सिंह बोहरा, निकिता बिष्ट, ज्योति, प्रिया कुमारी, डॉ. सरस्वती भट्ट, मनोज कुमार, अफ्शा खान, हरविंदर सिंह, कवींद्र सिंह बोरा, तेज प्रकाश जोशी, वर्षा सक्सेना, कामिनी राणा, रोशन कुमार, नीमा गोस्वामी, सुरेश कुमार, पूनम राणा, दुर्गानाथ, भूप सिंह समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments