नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में कोरोना का कहर जारी है। आज एक साथ 20 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं। 5 लोग गुल्लरवाला के पूर्व प्रधान के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए हैं। 15 लोग औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में पॉजिटिव आए हैं। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में पहली बार एक ही दिन में इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं। दो दिनों में 243 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सीएमओ सोलन राजन उप्पल ने बीस लोगों के पाजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


