HomeUttarakhandAlmoraAlmora : सस्ती लोकप्रियता को अर्नगर्ल बयानबाजी कर रहे कांग्रेसी : कुंदन...

Almora : सस्ती लोकप्रियता को अर्नगर्ल बयानबाजी कर रहे कांग्रेसी : कुंदन लटवाल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कांग्रेस द्वार विधानसभा अल्मोड़ा में कांग्रेस द्वारा लगाये गये भाई—भतीजावाद के आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर आरोप लगा रहे कांग्रेस नेताओं की चुनौती दी कि वह जनता की अदालत में आमने—सामने बैठकर चर्चा करें तब हकीकत स्वयं सामने आ जायेगी।

कुंदन लटवाल ने कहा कि कांग्रेस को यह मालूम होना चाहिए कि टेंडर प्रक्रिया एक पारदर्शी प्रक्रिया है। यह एक ओपन निविदा है और कोई भी टेंडर डाल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्मोड़ा कांग्रेस वर्तमान विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के विकास कार्यों को देख बौखला गई है। उन्होंने सवाल पूछा कि कांग्रेस बताये कि जनता ने यहां उन्हें 10 साल की जिम्मेदारी दी थी। तब तो उनके कोई विकास कार्य सामने नहीं आये। अब भाजपा के विकास कार्यों से कांग्रेस से परेशान है। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कांग्रेसी नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के युवा नेतृत्व ने अनगिनत विकास कार्य किये हैं। जिससे परेशान होकर कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी कि आरोप लगाने से बेहतर एक मंच में आमने—सामने की बातचीत कर लें। जनता के समक्ष स्वयं तय हो जायेगा कि अल्मोड़ा विधानसभा में किसने कितने विकास कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा तथ्यहीन आरोपों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments