HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर में 09 नवंबर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, यह समय—स्थान है निर्धारित…

सोमेश्वर में 09 नवंबर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, यह समय—स्थान है निर्धारित…

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अलमोड़ा

सोमेश्वर में जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रस्तावित बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन 09 नवंबर को रामलीला मैदान की बजाए अब सोमनाथ मैदान में सुबह 11 बजे से होगा। आम जनता इस शिविर का लाभ निर्धारित समय पर पहुंच कर उठा सकती है।

प्रभारी जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार 09 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11ः00 बजे से सोमनाथ मैदान सोमेश्वर में एक वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में शिविर का आयोजन रामलीला मैदान में होना था जो अब सोमनाथ मैदान में होगा। उन्होंने उक्त क्षेत्रान्तर्गत आने वाली समस्त आम जनता से अनुरोध किया है कि इस बहुउद्देशीय शिविर को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें और बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से समुचित लाभ उठाएं। उन्होंने इस बहुउद्देशीय शिविर में जन समस्याओं के निराकरण के लिए सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को सम्पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहने के साथ ही विभागीय योजनाओं आदि की जानकारी व प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाने के भी निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments