HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा चैंपियंस लीग : शानदार मुकाबले के बाद विक्टोरिया 11 ने दर्ज...

अल्मोड़ा चैंपियंस लीग : शानदार मुकाबले के बाद विक्टोरिया 11 ने दर्ज की जीत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां अल्मोड़ा चैंपियंस लीग जारी है। आज ग्रुप बी का पहला मुकाबला विक्टोरिया 11 तथा अल्मोड़ा सीनियर्स के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्टोरिया 11 ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 258 रन बनाए।

रक्षित रावत तथा मुकेश लटवाल ने 64—64 रनों का योगदान दिया और कृपाल बिष्ट ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्मोड़ा सीनियर्स काफी रोमांचक मुकाबले में पंकज रौतेला के बेहतरीन शतक (114 रन) के बावजूद 9 रनों ने हार गई। अरविंद टम्टा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। अरविंद टम्टा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर मनोज सनवाल, इरफान खान, शुभम जोशी, पवन डालाकोटी, प्रकाश जोशी, दीपक सतवाल, मनीष कांडपाल, सागर, अजय टम्टा, अरविंद मेर, कैलाश मेर, आबिद अली आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments