HomeUttarakhandAlmoraBreaking : 11 से 14 नवम्बर तक बंद रहेगा खैरना—काकड़ीघाट मार्ग

Breaking : 11 से 14 नवम्बर तक बंद रहेगा खैरना—काकड़ीघाट मार्ग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग खैरना-काकड़ीघाट-अल्मोड़ा हाईवे पर 7 से 10 नवंबर तक यातायात के लिए पूर्ववत खुला रहेगा। पूर्व में मलबा हटाने के कार्य के चलते इस मार्ग को बंद रखे जाने की बात कही गई थी। अब यह मार्ग 11 नवंबर से 14 नवंबर तक बंद रहेगा।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि एनएच के अधिकारियों से वार्ता के बाद मार्ग को दस नवबंर तक खोलने का निर्णय लिया गया है। ज्ञात रहे कि विस उपाध्यक्ष व विधायक अल्मोड़ा रघुनाथ सिंह चौहान ने राष्ट्रीय राजमार्ग को 7 से 10 नवंबर तक बंद रखे जाने पर आपत्ति दर्ज की थी। चौहान ने इस मामले में कमिश्नर सुशील कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर इन तिथियों में संशोधन करने को कहा था।

चौहान ने कहा था कि इस बीच दीपावली के त्योहार के के चलते काफी तादात में लोगों का आना—जाना इस प्रमुख मार्ग से लगा हुआ है। अतएव इसे 7 से 10 नवंबर तक पूर्ववत खोला जाये। इधर एनएच के अधिकारियों ने तिथियों में संसोधित करते हुए 7 से 10 नवंबर तक मोटर मार्ग में यातयात सुचारू रखने का निर्णय लिया है। इधर अब राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकडीघाट तक मलुवा सफाई होने के कारण आगामी 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। अधिशासी अभियन्ता राष्टीय राजमार्ग सुनील कुमार ने बताया कि खैरना से काकडीघाट के मध्य आपदा दौरान भारी मलुवा आया है जिससे दुर्घटना जोन बना हुआ है, इसलिए सुरक्षित यातायात हेतु मलुवा हटाना अति आवश्यक है। उन्होनेे जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल से खैरना से काकडीघाट के बीच मलुवा सफाई हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु बन्द करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत एवं मलुवा हटाने हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक मार्ग को सम्पूर्ण बन्द रखने की स्वीकृति दी। यह राष्ट्रीय राजमार्ग अब 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक खुला रहेगा जबकि अब 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक बन्द रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments