2 से 7 नवम्बर तक सारवकेन, जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमी फ़ाइनल में स्थान बना लिया। I
क्वॉर्टर फ़ाइनल में लक्ष्य सेन ने अपने चिर परिचित प्रतिद्वंदी थाईलेंड के कुनलाऊत विटिड्सन को कड़े संघर्ष में 21-18, 12-21 व 21-19 से हराकर पहली बार सुपर सिरीज़ के सेमी फ़ाइनल में स्थान बनाया। लक्ष्य सेन के अलावा भारतीय टीम से श्रीकांत भी सेमी फ़ाइनल में पहुंचे हैं। सेमी फ़ाइनल में लक्ष्य का मुक़ाबला सिंगापुर के लो किन येव से होगा, जिनको लक्ष्य ने पिछले हफ़्ते फ़्रेंच ओपन में हराया था। लक्ष्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड बैड्मिंटन परिवार व खेल प्रेमियों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।