नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दो भारतीय कर्मचारियों के लापता होने की खबर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी पिछले दो घंटे से लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही यह मामला पाकिस्तान के जिम्मेदार अधिकारियों के सामने उठाया गया है। बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ के दो ड्राइवर ड्यूटी पर बाहर गए थे, लेकिन वह अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचे हैं। आशंका जताई जा रही है कि कहीं उनका अपहरण तो नहीं कर लिया गया। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। साथ ही पाकिस्तान सरकार को गुमशुदगी के बारे में बता दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS



