HomeNationalउत्तराखंड समेत नौ राज्यों में डेंगू से निपटने के लिए भेजे गए...

उत्तराखंड समेत नौ राज्यों में डेंगू से निपटने के लिए भेजे गए केंद्रीय दल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डेंगू बुखार के बढ़ते मामलो को देखते हुए उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों में केंद्रीय दल रवाना किये हैं जो संबंधित सरकारों और स्थानीय प्रशासनों को स्थिति से निपटने में मदद करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि डेंगू के तेजी से बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुये केंद्र ने उच्चस्तरीय दल नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए तुरंत रवाना किए है। ये केंद्रीय दल डेंगू के प्रभावी नियंत्रण और प्रबंधन में जन स्वास्थ्य के उपायों में सहायता करेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि यह निर्णय एक नवंबर को डेंगू के हालात की समीक्षा करने के लिये बुलाई गई बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया के निर्देश पर लिया गया है। उत्तराखंड, हरियाणा, केरल, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, दिल्ली तथा जम्मू एवं कश्मीर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

इसके अलावा मांडविया ने जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डेंगू के मामले अधिक आ रहे हैं, वहां फौरन सहायता पहुंचाई जाने को भी कहा है। पूरे देश में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डेंगू के कुल 1,16,991 मामले सामने आ चुके हैं।

Uttarakhand : पानी का टैंकर छोड़ लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, एक की मौत दूसरा गम्भीर

Uttarakhand : डीआईजी कुमाऊं ने किये पुलिसकर्मियों के बम्पर तबादले.. देखें लिस्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments