HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : फांसी के चलते दम घुटने से हुई सुशांत राजपूत...

ब्रेकिंग न्यूज : फांसी के चलते दम घुटने से हुई सुशांत राजपूत की मौत, प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

मुंबई। काई पो छे, केदारनाथ, छिछोरे और एमएस धोनी :द अन्टोलड स्टोरी जैसी फिल्मों के हीरो सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमॉर्टम हो गया हैं। कल सुशांत का शव मुंबई स्थित उनके घर के कमरे में मिला था। इसके बाद सुशांत के शव को मुंबई के कूपर अस्पताल में भेजा गया था, जहां पोस्टमॉर्टम किया गया है। हालांकि अभी उनके पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट नहीं मिली है लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट से यही पता चल रहा है कि सुशांत की मृत्यु फांसी की वजह से उनका दम घुटने के कारण ही हुई।
शुरुआती रिपोर्ट में किसी प्रकार के जहर या मौत का अन्य कोई कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, सुशांत के शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad


सूत्रों का कहना है कि शुरुआती तौर पर ये सुसाइड का ही मामला लगता है। लेकिन सुशांत के विसरा समेत उनके शरीर के दूसरे ऑर्गन को सुरक्षित रख लिया गया है, जिन्हें आगे फॉरेंसिक जांच के लिए जेजे अस्पताल में भेजा जाएगा। दूसरी तरफ, पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह की तहकीकात कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments