HomeUttarakhandNainitalबड़ी खबर (नैनीताल) : दिवाली को लेकर कॉर्बेट में रेड अलर्ट जारी,...

बड़ी खबर (नैनीताल) : दिवाली को लेकर कॉर्बेट में रेड अलर्ट जारी, वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द – जाने क्या है वजह

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/रामनगर। दीपावली को लेकर जिम कॉर्बेट पार्क में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, साथ ही वन कर्मियों की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं दीपावली के चलते सैलानियों से कॉर्बेट पार्क फुल है। कॉर्बेट के बिजरानी, झिरना, गर्जिया और ढेला जोन में सैलानी जंगल सफारी करेंगे।

पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि ई-सर्विलांस सिस्टम पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो थर्मल कैमरों की जद में आने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सुबह से रात तक कैमरों से नजर रखी जा रही है। साथ ही सभी डीएफओ, एसडीओ, रेंजरों को गश्त पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी की सीमा से सटे इलाकों पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है।

वहीं, रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस शाही ने भी अलर्ट जारी किया है। इन दोनों वन प्रभाग के जंगलों की सीमाएं खुलीं हैं और यहां पर शिकारियों के घुसने की सबसे ज्यादा आशंका है। ऐसे में इन वन कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand : बेटे के साथ बाजार जा रही महिला को युवकों ने मारी गोली, गम्भीर

राजाजी टाइगर रिजर्व में भी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
आपको बता दें कि हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पहले ही अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी थी। दीपावली के दौरान वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं को देखते हुए टाइगर रिजर्व क्षेत्र के हिरण, कांकड़, सांभर, उल्लू आदि वन्यजीवों के शिकार करने वालों की निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

इसलिए होती है उल्लू के शिकार की आशंका
संरक्षित श्रेणी में आने वाले उल्लू की जान दीपावली के दौरान सांसत में रहती है। तंत्र पूजा के कारण भी दिवाली के दौरान उल्लू के शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका रहती है। उल्लू को भले ही अशुभ माना जाता हो, लेकिन यह संपन्नता का भी प्रतीक है। यही धार्मिक मान्यता ही इसकी दुश्मन बन गई है। इसी कारण दीपावली पर उल्लू की तस्करी बढ़ जाती है।

लालकुआं : जुआरियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी, 9 गिरफ्तार – 16680 रुपए बरामद

Haldwani : जीतपुर नेगी में शराब तस्कर के घर महिलाओं का जमावड़ा, मौके पर पकड़ी शराब…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments