चम्पावत। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बडे हर्षोंल्लास के साथ मनाई गयी, इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलायी।

देखिए पूरा VIDEO

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लोह पुरुष नाम से जाने जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत और अखंड भारत के कुशल शिल्पी थे। आजादी के आंदोलन में किसानों और युवाओं को जोड़ने के साथ ही उसे सुनियोजित गति देने का कार्य किया तथा अखंड भारत का विश्वभर में अनूठा उदाहरण उन्होंने ही प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता एवं अखंडता के लिये सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है।
पुण्यतिथि विशेष : आयरन लेडी इंदिरा गांधी को हो गया था अपनी ही हत्या का अंदेशा
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, मनोज पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पांडेय, भगवत पांडेय, अशोक कुमार, जुगल पांडेय, रमेश पांडेय, हिमांशु वर्मा, ईश्वरी राम, दीपक चतुर्वेदी, राहुल सैनी, चम्पक जोशी, नवीन राम आदि मौजूद रहे।

