HomeBreaking NewsHaldwani Breaking : जुआरियों की दिवाली - चढ़ गए पुलिस के हत्थे,...

Haldwani Breaking : जुआरियों की दिवाली – चढ़ गए पुलिस के हत्थे, 10 लाख और 9 मोबाइल बरामद

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। दिवाली आ गई है जुआरियों की महफिल में बड़े-बड़े दाव खेले जा रहे है, लेकिन यहां जुआरियों की मेहनत में तब खलल पड़ गया जब पुलिस ने 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी भरकम रकम बरामद की। हल्द्वानी पुलिस ने 9 व्यक्ति को गिरफ्तार कर जुआ खेलते हुए 9 लाख 91 हजार 600 रूपये बरामद किये। दीपावली के इस पर्व से पूर्व हुई पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में फड लगाकर दांव लगाने वाले जुआरियों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिलन बार मण्डी में फड लगाकर जुआ खेला जा रहा है जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा विगत रात्रि में मण्डी में चैंकिग के दौरान मिलन बार से 9 व्यक्तियों को ताश के पत्तो के साथ हार जीत की बाजी लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर जुये के फड से 09 लाख 91 हजार 6 सौ रूपये नकद धनराशि एवं 09 मोबाइल जिनकी कीमत 80 हजार से डेढ लाख तक की है बरामद किये गये हैं।

जली कार : 2 मौतें, बड़ा खुलासा : दारू के नशे में कर दिया कत्ल, पहचान छुपाने को लगा दी कार में आग, 4 गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त :

  1. हरीश कुमार निवासी सिविल लाईन रूद्रपुर
  2. चरन सिधंवानी निवासी एयरलाईन्स कलोनी रूद्रपुर
  3. संजय कुमार निवासी फजरपुरा महरौला रूद्रपुर
  4. महेन्द्र सिहं निवासी गोरा पडाव हल्द्वानी
  5. महेश चन्द्र निवासी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून
  6. नवीन चन्द्र निवासी तल्ली हल्द्वानी
  7. अंकुर अग्रवाल निवासी बाजपुर ऊ.सि.नगर
  8. नन्दन सिंह निवासी गोलापार काठगोदाम
  9. संजय कुमार निवासी पिरूमदारा रामनगर

यूएस नगर ब्रेकिंग : मायके से नहीं आई पत्नी.. तो पति ने फांसी लगा दे दी जान

पुलिस टीम में :

  • प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्द्धनी सुमन
  • प्रशिक्षि पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत
  • उ.नि. दिनेश जोशी- चौकी प्रभारी मण्डी
  • उ.नि. दिलवर भण्डारी
  • कानि. इसरार अहमद
  • कानि. वीरेन्द्र चौहान
  • कानि. कुन्दन कठायत
  • कानि. इसरार नबी
  • कानि. अरूण राठौर
  • कानि. लक्ष्मण सिहं

पुण्यतिथि विशेष : आयरन लेडी इंदिरा गांधी को हो गया था अपनी ही हत्या का अंदेशा

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments