HomeUttarakhandAlmoraलमगड़ा : न्याय पंचायत सिरसौड़ा, खेल महाकुम्भ, रोचक मुकाबले, पुरस्कार वितरण

लमगड़ा : न्याय पंचायत सिरसौड़ा, खेल महाकुम्भ, रोचक मुकाबले, पुरस्कार वितरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, लमगड़ा

राजकीय इंटर कालेज लमगड़ा व ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक विनोद कुमार के संयोजकत्व में न्याय पंचायत सिरसौड़ा के खेल महाकुम्भ का आयोजन मिनि स्टेडियम ठाठ में किया गया। इस मौके पर दौड़, गोला फेंक, कबड्डी, लंबी कूद आदि के रोचक मुकाबले हुए।

30 व 31 अक्टूबरख् 2021 को न्याय पंचायत सिरसौड़ा के खेल महाकुम्भ, 2021 के अन्तर्गत क्रीड़ा प्रतियेगिता का आयोजन संयोजक अटल उत्कृष्ट राइंका लमगड़ा एवं ब्लाक क्रीड़ा समन्यवक विनोद कुमार के नेतृत्व में मिनी स्टेडियम, ठाठ में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख विकासखंड लमगड़ा किशन सिंह बिष्ट तथा समापन संयोजक प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज लमगड़ा महेश प्रसाद साहू द्वारा किया गया। खेल महाकुम्भ में न्याय पंचायत सिरसौड़ा के सभाओं के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 100 मी. व 400 मी. दौड़, गोला फेंक, कबड्डी, खो-खो, लम्बीकूद (बालक/बालिका) की प्रतियेगिता आयोजित की गई। प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर आये खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि किशन सिंह बिष्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया।

न्याय पंचायत सिरसौड़ा के खेल महाकुम्भ-2021 को सफल बनाने में अटल उत्कृष्ट राइंका लमगड़ा के एवं न्याय पंचायत में प्राथमिक एवं जूनियर समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। थाना लमगड़ा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लमगड़ा का भी सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments