HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : दीपावली पर्व पर यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन, बाहरी फड़...

रानीखेत : दीपावली पर्व पर यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन, बाहरी फड़ व्यापारियों के लिए यह हैं निर्देश…

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

थाना प्रभारी पंकज यादव ने रानीखेत व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करके दीपावली पर्व को लेकर आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किये। तय हुआ कि दीपावली सीजन को देखते हुए विगत वर्षों की तरह 2 से 4 अक्टूबर तक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मुख्य बाजार में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार भ्रमण कर आवश्यक दिशा—निर्देश भी जारी किये।

कोतवाली में आयोजित बैठक में कोतवाली पंकज यादव ने दीपावली पर्व पर शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की। इस मौके पर व्यापारियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस—प्रशासन को तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

इस मौक पर तय हुआ कि विगत वर्षों की तरह इस साल भी 02, 03 व 04 ​अक्टूबर को मुख्य बाजार, जैसे गांधी चौक तथा होटल ग्राण्ड के समीप तीन दिन तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विगत वर्षों की भांति गांधी चौक में चेन लगाई जायेगी। अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों के लिए होटल ग्रांड में रूट डायवर्ट करने के लिए चेन लगाई जायेगी। इसके साथ ही बम—पटाखे की दुकानें नगर से सुरक्षित हटकर बहुउद्देशीय भवन पार्क में में लगाने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष यादव ने नगर के सभी लोगों से सादगी एवं शान्तिपूर्वक दीपावली का त्योहार बनाने की अपील की।

इधर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बाहरी क्षेत्रों से आए फड़ व्यापारियों को कहा कि नगर में बड़े व्यवसाय जैसे जैकेट, जींस, बैग अथवा बड़े सामान की फड़ लगाने की उन्हें इजाजत नहीं दे जायेगी। बाहरी क्षेत्र से आने वाले फड़ व्यापारी केवी दिये, माला, बच्चों के खिलौने आदि दीपावली से जुड़े सामानों को बेच सकते हैं। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महांमत्री संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपाध्यक्ष दीपक पन्त, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, उपसचिव विनीत चौरसिया, वरिष्ठ व्यापारी अगस्त लाल साह, जगदीश अग्रवाल, उमेश चन्द्र भट्ट, गोविन्द बिष्ट, चरन जायसवाल, मोसिन खान आदि व्यापारी नेता व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments