HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : न्याय पंचायत अनडोली में खेल महाकुंभ का समापन

अल्मोड़ा : न्याय पंचायत अनडोली में खेल महाकुंभ का समापन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय इंटर कॉलेज गुरुड़ाबाँज, धौलादेवी की न्याय पंचायत अनडोली में खेल महाकुंभ का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिताओं में छात्र—छात्राओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया।

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश सिंह चौहान ने बताया कि इसका आयोजन प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें खेल शिक्षक राजेंद्र सिंह नयाल के कुशल दिशा—निर्देशन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। एथलेटिक्स, खो—खो, कबड्डी आदि का बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजन हुआ। सभी खेल प्रतिभाओं ने अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिनमें से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों का ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग हेतु चयन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ खेल महाकुंभ का समापन किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments