HomeUttarakhandAlmoraअरविन्द बिजल्वाण पुन: प्रान्तीय अध्यक्ष, चन्द्रमोहन पन्त चौथी बार प्रान्तीय महामंत्री निर्वाचित

अरविन्द बिजल्वाण पुन: प्रान्तीय अध्यक्ष, चन्द्रमोहन पन्त चौथी बार प्रान्तीय महामंत्री निर्वाचित

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्तराखण्ड के देहरादून में आयोजित सप्तम प्रान्तीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नव कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। सर्वसम्मति से अरविन्द बिजल्वाण पुनः प्रान्तीय अध्यक्ष एवं चन्द्रमोहन पन्त लगातार चौथी बार महामंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किये गये।

28 अक्टूबर, 2021 से 29 अक्टूबर, 2021 तक अग्रवाल धर्मशाला देहरादून में सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल, कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हरमिन्दर सिंह बवेजा, निदेशक, उद्यान ने शिरकत की।

सर्वप्रथम मंत्री सुबोध उनियाल एवं डॉ० बवेजा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अरविन्द बिजल्वाण, प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी गठन किये जाने का प्रस्ताव रखा गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से अरविन्द बिजल्वाण को पुनः प्रान्तीय अध्यक्ष एवं चन्द्रमोहन पन्त लगातार चौथी बार महामंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किये गये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर राहुल भट्ट एवं महिला उपाध्यक्ष पर श्रीमती डोभाल को निर्विरोध चुना गया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कैबिनेट द्वारा समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपत दिलायी गयी। प्रान्तीय अधिवेशन में डॉ० संजय श्रीवास्तव, निदेशक, मिशन बागवानी, डॉ० हरीश चन्द्र तिवारी, संयुक्त निदेशक डॉ० बृजेश कुमार गुप्ता, उपनिदेशक, आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments