HomeCrimeसुयालबाड़ी : चौकी पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों...

सुयालबाड़ी : चौकी पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की ली ख़बर, बगैर मॉस्क घूम रहे लोगों पर भी कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सुयालबाड़ी। कोरोना काल में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना हो अथवा कोविड—19 संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी साव​धानियों की जरूरत यहां सुयालबाड़ी—क्वारब चौकी में तैनात पुलिस कर्मी निरंतर कोरोना योद्धा की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। चौकी पुलिस द्वारा अपने कर्तव्यों का न केवल पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन किया जा रहा है, बल्कि कोरोना काल में आदेशों का उल्लंघन कर अपना व दूसरे का जीवन संकट में डालने वालों पर भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
प्रभारी चौकी इंचार्ज सुयालबाड़ी—क्वारब अमित आर्या व कानि आनंद राणा, जीवन नाथ गोस्वामी, नरेंद्र भाकुनी, कानि नंदन भाकुनी द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने तमाम वाहनों का यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान किया। साथ ही बगैर मॉस्क पहने घूम रहे लोगों का भी चालान किया गया। चौकी इंचार्ज ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों व आम जन से निर्धारित नियमों का अनुपालन करने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments