HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः संकल्प पत्र के जरिये घर-घर पहुंच रही मोदी की उपलब्धियां

अल्मोड़ाः संकल्प पत्र के जरिये घर-घर पहुंच रही मोदी की उपलब्धियां

अल्मोड़ा। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी घर-घर पहुंचाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निकटवती्र गांवों माठ, घड़ोली, कसारदेवी, पपरसेली में संकल्प पत्र का वितरण किया और इसके माध्यम से मोदी सरकार द्वारा देश हित के लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों तथा कार्यों की जानकारी क्षेत्रीय जनता तक पहुंचाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धि विस्तार से लोगों के सम्मुख रखी। इस सम्पर्क अभियान में श्री रौतेला के साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट, भाजयुमो के जिला महामंत्री अमित साह (मोनू), जिला कार्यकारणी सदस्य मोहन सिंह रॉयल, कुंदन सिंह, मनोहर सिंह, किशन सिंह, महेश सिंह, सौरभ सिंह, सुषमा सिंह, जीवन सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments