खेल महाकुंभ: मनसारीनाला चौड़ा का रहा दबदबा, 1500 मीटर की दौड़ में करन व कविता दौड़ी सबसे तेज

0

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
सोमेश्वर तहसील के राजकीय इंटर कालेज मनसारीनाला चौड़ा में चल रहा दो दिवसीय न्याय पंचायत भैसडगांव स्तरीय खेल महाकुम्भ विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के साथ सम्पन्न हो गया। समापन मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।


ADVERTISEMENTS

कार्यक्रम में अतिथि के रुप में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष उमेश मेहरा मौजूद रहे। इस मौके पर संयोजक एवं प्रधानाचार्य जीसी आर्य ने बच्चों को खेल के महत्व की जानकारी देते हुए खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन शंकर नाथ ने किया। कार्यक्रम में विनीता बिष्ट, सपना जोशी, दिनेश मोहन, कविता जोशी, कविता कांडपाल, कमल नाथ गोस्वामी, राकेश कुमार, देवकी आर्य, हेमानी जोशी, मोहम्मद फुरकान वारस अली, भुवन बोरा, कविता, खष्टी देवी, आनंदी देवी, मुन्नी देवी आदि उपस्थित रहे।
खेल महाकुंभ के परिणाम

कबड्डी बालिका: प्रथम—राइंका मन्सारीनाला चौड़ा, द्वितीय—राइंका मन्सारीनाला चौड़ा, तृतीय—प्राथमिक विद्यालय डिगरा।
कबड्डी बालक: राइंका भूलखर्कवाल गाँव, राइंका मन्सारीनाला चौड़ा व प्राथमिक विद्यालय डिगरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय।
खो खो बालक: राइंका मन्सारीनाला चौड़ा—प्रथम, राइंका भूलखर्कवाल गांव—द्वितीय।
खो खो बालिका: राइंका मन्सारीनाला चौड़ा—प्रथम, राइंका भूलखर्कवाल गाँव—द्वितीय।
वॉलीबल: राइंका मन्सारीनाला चौड़ा अव्वल रहा।
ये हैं अतिरिक्त परिणाम

400मी दौड़: बालक/बालिका

मोहित सिंह/रिया भंडारी

मनीष सिंह/योगिता

सचिन खर्कवाल/काजल पिलखवाल

800मी दौड़: बालक/बालिका

  1. करन कुमार/रिया भंडारी
  2. मोहित सिंह/ योगिता
  3. मनीष सिंह/ मीनाक्षी आर्य

1500मी दौड़: बालक/बालिका

करन कुमार/कविता आर्य

मोहित सिंह/मीनाक्षी

दीपक कोहली/लक्की भैंसोड़ा

4×100 मी रिले दौड़: बालक
कमल खाती/कविता आर्य
अशोक रावल/योगिता
मनीष सिंह/लक्की भैसाड़ा
हेम सिंह/कोमल आर्य

ADVERTISEMENTS