HomeUttarakhandChamoliमुख्यमंत्री ने की चमोली-उत्तरकाशी के लिए आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंस...

मुख्यमंत्री ने की चमोली-उत्तरकाशी के लिए आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंस रवाना

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (एन.एच.आई.डी.सी.एल.) द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंसों को चमोली एवं उत्तरकाशी के लिये फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंसों में आकस्मिक उपचार की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए एन.एच.आई.डी.सी.एल. के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी की जनता को समर्पित ये एम्बुलेंस इन क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित उपचार प्रदान करने में मददगार होगी।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक एन.एच.आई.डी.सी.एल., कर्नल (से.नि.) सन्दीप सुधेरा, महाप्रबन्धक ले. कर्नल वरुण वाजपेई, विनोद पैन्यूली, वी.एस. खेरा, सीएमओ चमोली उमा रावत आदि उपस्थित थे।

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट फेसबुक का नाम बदलकर हुआ ‘मेटा’, मार्क जुकरबर्ग ने किया ऐलान

Almora : जली हुई कार में झुलसे मिले दो युवक, एक की मौत, दूसरा गम्भीर, हादसा या साजिश ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments