HomeBreaking NewsBig Breaking : सर्वे को आई युवती के साथ दो सगे भाइयों...

Big Breaking : सर्वे को आई युवती के साथ दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTS
Advertisement

कंपनी के लिए सर्वे करने पहुंची एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घिनौनी वारदात हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मकान में घटित हुई है। बताया जा रहा हे कि मुजफ्फरनगर की रहने वाली एक लड़की एक कंपनी में कार्य करती है। वह कंपनी के लिए घर—घर जाकर सर्वे कार्य कर रही थी। इसी दौरान इंडस्ट्रीज एरिया के पास एक मकान में भी वह पहुंची, जहां उस घर में रह रहे दो सगी भाईयों ने उसके साथ रेप किया। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

हरिद्वार सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि यह वारदात आज बृहस्पतिवार सुबह की है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि वह हरिद्वार में एक कंपनी के लिए सर्वे का काम करने के लिए घर—घर विजिट कर रही थी। इस बीच वह एक मकान में पहुंची। जहां राजेश नाम के लड़के ने उसे घर के भीतर बहाने से बुला लिया और वह उस युवक से सर्वे को लेकर बातचीत में जुट गयी।

Uttarakhand : काली नदी में परिवार समेत समा गई नाव, 13 वर्षीय बच्ची की मौत, बच्चा लापता

इसी बीच उसका भाई मुकेश पीछे से आया और उसे जबरन बिस्तर पर पटक दिया। जहां इन दोनों वहशी युवकों ने बारी—बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार इस दौरान जब वह ​जोर—जोर से चिल्लाई तो कुछ लोग उसकी मदद को पहुंच गये, लेकिन तब तक यह दोनों युवक उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ कर चुके थे।

इस घटना के बाद वह बदहवास हालत में कोतवाली पहुंची और पुलिस को आप बीती बताई। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राजेश और मुकेश नाम के दो सगे भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही वह सलाखों के पीछे होंगे।

बड़ी खबर : शीघ्र कैबिनेट में लाया जायेगा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों का प्रस्ताव – सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments