HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: 75 हजार रुपये के गांजे के साथ एक दबोचा, पुलिस...

Almora Breaking: 75 हजार रुपये के गांजे के साथ एक दबोचा, पुलिस के प्रकाश में आए धंधे में लिप्त कुछ अन्य नाम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में पुलिस ने एक गांजा तस्कर दबोचा है। जिसके कब्जे से 75 हजार रुपये का गांजा बरामद हुआ है। जो सराईखेत से काशीपुर तक गांजा सप्लाई करने के फिराक में था। पूछताछ में गांजे के धंधे में लिप्त कुछ और नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है।

जिले के सल्ट थाना अंतर्गत मरचूला बैरियर पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी चेकिंग की गई। जिसमें संदिग्ध व्यक्ति आकाश जाटव पुत्र राजकुमार, निवासी आदर्श नगर कोतवाली, हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से दो कट्टों में 12.900 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब 75000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी आकाश जाटव को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ थाना सल्ट में NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने आरोपी से पूछताछ के बाद बताया कि आकाश जाटव गांजा बेचने के लिए सराईखेत से काशीपुर की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में गांजे की खरीद—फरोख्त में लिप्त कुछ अन्य लोगों के नाम पुलिस के प्रकाश में आए है। इस दिशा में पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक अवनीश कुमार,कांस्टेबल सुरेश चन्द्र, मोहन सिंह, गुरमेज सिंह व संजू भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments