HomeUttarakhandAlmoraपनुवानौला: लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक खर-दूषण पहुंचे यमलोक

पनुवानौला: लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक खर-दूषण पहुंचे यमलोक

ADVERTISEMENTS

यहां छटे दिवस की रामलीला में लक्ष्मण ने सूर्पनखा की नाक काट डाली तथा खर-दूषण राक्षसों का वध भगवान राम द्वारा हुआ। देर रात सैकड़ों की संख्या में दर्शको ने रामलीला का आनंद लिया।

रामलीला में सूर्पनखा नख भंजन, खर-दूषण वध, रावण का मारीच को डराकर मर्ग के रूप में भेजना, सीता हरण, राम का सीता को कुटिया में न देखकर विलाप, जटायु तारण व शबरी आश्रम तक के दृश्य दिखाए गए। राम की भूमिका में पंकज गैड़ा, लक्ष्मण कुणाल राणा, सीता ऋषव साह, खर-दूषण नीरज जोशी, रवि जोशी, सूर्पनखा अर्जुन बनौला, पारस साह, रावण हेमन्त साह, मारीच मोहित जोशी, जोगी रावण विनोद वर्मा रहे।

इस मौके पर जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पीताम्बर पांडेय, भाजपा नेता सुभाष पांडे, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, ज्येष्ठ प्रमुख धौलादेवी योगेश भट्ट, नौगांव जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला, राजेंद्र बनौला, पूरन बिष्ट, मनोज पंत, गोकुल पांडे, हरीश नाथ, कमल बिष्ट, केसर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments