HomeBreaking Newsदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : 10-49 बिस्तर क्षमता वाले नर्सिंग होम...

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : 10-49 बिस्तर क्षमता वाले नर्सिंग होम बनेगा Covid-19 हेल्थ सेंटर

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने 10-49 बिस्तर की क्षमता वाले सभी छोटे एवं मध्यम मल्टीस्पेशलिटी नर्सिंग होम को “कोविड-19 नर्सिंग” होम घोषित कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सरकार ने कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। आदेश के मुताबिक, केवल विशेष तौर पर आंख, कान एवं गले का इलाज करने वाले केंद्रों, डायलिसिस केंद्रों, प्रसव गृहों और आईवीएफ केंद्रों को इससे छूट दी गई है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अनुमान के मुताबिक, शहर में लगभग 700 नर्सिंग होम हैं, जिनमें से अधिकांश में लगभग 20 बेड हैं।

आदेश का उल्लंघन करने वाले नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक 30 जून तक दिल्ली को 15,000 से अधिक कोरोना प्रभावित लोगों के लिए बेड की आवश्यकता होगी और जुलाई के पहले पखवाड़े के अंत तक 33,000 से अधिक COVID बेड की आवश्यकता होगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments