HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : रेडक्रॉस सोसायटी ने आपदा प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई राहत...

बागेश्वर : रेडक्रॉस सोसायटी ने आपदा प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई राहत सामग्री

बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी ने कांडा क्षेत्र में आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। विगत 18-19 अक्टूबर को हुई भीषण बारिश से तहसील कांडा के ग्राम नाघर माजिला में दो आवासीय मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। प्रभावित परिवार क्षेत्रीय पटवारी चौकी में शरण लिए हुए है।

ADVERTISEMENTSAd

आज रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन संजय साह जगाती के नेतृत्व में रेडक्रास की टीम ने गांव जाकर प्रभावित बलवीर राम व हरीश राम को राशन, कम्बल,बर्तन, बाल्टी, दवा, मास्क, व सेनिटाइजर उपलब्ध करवाई। इस दौरान रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव आलोक पांडेय, डॉ. हरीश दफौटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र नगरकोटी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments