HomeUttarakhandAlmora….तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भैय्या, पनुवानौला में रामलीला मंचन

….तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भैय्या, पनुवानौला में रामलीला मंचन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पनुवानौला में रामलीला आयोजन जारी है। द्वितीय दिवस की लीला में महर्षि विश्वामित्र राम लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से मांग ले जाते हैं। यज्ञ के दौरान राम ताड़का व सुबाहु राक्षस का वध करते हैं और मारीच को बिना फर के बाण से समुद्र पार फेंक देते है।

रामलीला के दौरान हास्य की प्रस्तुति

राजा जनक के आमंत्रण पर विश्वामित्र राम लक्ष्मण जनकपुरी को जाते हैं। रास्ते में अहिल्या तारण करते हैं और जनकपुरी पहुंचकर मुनि विश्वामित्र से आज्ञा प्राप्त कर नगर भ्रमण होता है। पुष्प वाटिका में सीता व सहेलियों के आगमन के दृश्य का सुंदर मंचन भी होता है। सीता माता को देखकर भगवान राम का मोहित होकर गाते हैं ”तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भैय्या”

यह दृश्य देखकर दर्शक भी मनमोहित हुए व सीता माता का गौरी पूजन द्वितीय रामलीला के मुख्य दृश्य रहे। जिसमें राम के अभिनय में पंकज गैड़ा, लक्ष्मण कुणाल राणा, सीता ऋसब साह, विश्वामित्र कमलेश बनौला, दशरथ पूरन सिंह ढैला, जनक कुंदन गैड़ा, सुबाहु मारीच रवि जोशी व मोहित जोशी, ताड़िका नीरज जोशी व हारमोनियम में भुवन चन्द्र जोशी तथा तबले में मनोज बिष्ट रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments