HomeUttarakhandAlmoraस्वर्णकार संघ की नव कार्यकारिणी, दीपक वर्मा अध्यक्ष, भुवन वर्मा बने महासचिव

स्वर्णकार संघ की नव कार्यकारिणी, दीपक वर्मा अध्यक्ष, भुवन वर्मा बने महासचिव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्वर्णकार संघ अल्मोड़ा की बैठक में नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दीपक वर्मा को अध्यक्ष तथा भुवन वर्मा को महासचिव चुना गया।

हरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीपक वर्मा को सर्वसम्मति से स्वर्णकार संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन हुआ। जिसमें 05 उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए।

इनमें जगदीश वर्मा, नंदा देवी। कैलाश वर्मा, धारानौला। नवनीत वर्मा, बावन सीड़ी। आलोक गोयल, चौघानपाटा उपाध्यक्ष चुने गये। हरीश कुमार, कचहरी बाजार तथा भुवन वर्मा, कचहरी बाजार को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मनोज वर्मा कोषाध्यक्ष तथा उपसचिव पद के लिए विवेक वर्मा बंटी, जौहरी बाजार, कमल वर्मा धारानौला, पवन वर्मा जौहरी बाजार का चयन हुआ। साथ ही 04 संरक्षक मनोनीत किए गए। जिनमें जगदीश वर्मा, जौहरी बाजार, हरेंद्र वर्मा, थाना बाजार, जोगिंदर कुमार, कचहरी बाजार, गोविंद लाल वर्मा बालाजी, जौहरी बाजार व नवीन वर्मा जौहरी बाजार का चयन हुआ।

बैठक में दीपक वर्मा, नवीन वमा, नंदा देवी, रिंकू वर्मा, नया बाजार, तरुण वर्मा जौहरी बाजार, कमल वर्मा, नया बाजार आदि स्वर्णकार उपस्थित थे। इसके अलावा दिलीप मराठा, हनुमंत नवनाथ, अजय ताहिर, सद्दाम आलम, मुस्ताक आदि कारीगर व सहयोगी शामिल हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में स्वर्णकार संघ को पूर्व की भांति मजबूत व सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए आने वाली बैठक में एक और समिति का गठन किया जाने का निर्णय लिया गया ताकि स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े सभी लोग इस संगठन में जुड़ सकें। किसी भी अनुकूल व विपरीत परिस्थितियों में एक—दूसरे का सहारा बनें।निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक शिष्ट मंडल उप जिलाधिकारी से स्वर्णकारों की समस्याओं के निराकरण को लेर वार्ता करेगा। बैठक का संचालन नवीन वर्मा किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments