HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : कांग्रेस नेताओं ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन

बागेश्वर : कांग्रेस नेताओं ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। एक सूत्रीय मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी है। कांग्रेस नेताओं ने उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने न्यायोचित मांग को लेकर बैठीं हैं, लेकिन सरकार सुनने के बजाए उन्हें बरगला रही है।

शुक्रवार को बाल विकास विभाग से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रोजाना की भांति कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने धरने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनका मानदेय 18 हजार नहीं होगा वह चुप नहीं बैठेंगी। इस दौरान कांग्रेस नेता भैरवनाथ टम्टा, थान सिंह रावत तथा रतन सिंह किरमोलिया आंदोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

इस मौके पर यहां तुलसी अधिकारी, मुन्नी आर्या, साहिला तबस्सुम, गीता देवी, मोहिनी आर्या, गीता पांडेय, नीमा गोस्वमी, देवकी रावल, जानकारी चौबे, इंदिरा रावत रहे।

बागेश्वर : पिंडारी ग्लेशियर पर फंसे पर्यटकों किया रेस्क्यू, बीना अनुमति गए पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई

अल्मोड़ा की कविता बोरा का सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments