HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : जिले में गहराया पेट्रोल डीजल का संकट

बागेश्वर ब्रेकिंग : जिले में गहराया पेट्रोल डीजल का संकट

ADVERTISEMENTS
  • आपात सेवा के लिए पर्याप्त

बागेश्वर। डीजल व पेट्रोल का टैंकर नहीं आने से जिले में अब पेट्रो पदार्थ का संकट गहराने लगा है। गरुड़ में डीजल व पेट्रोल समाप्त हो गया है, जबकि जिला मुख्यालय में देर शाम तक समाप्त होने की आशंका बनी हुई है। यदि जल्द वाहन नहीं आया तो शुक्रवार से जिले में वाहनों के पहिये थम जाएंगे। इसके अलावा दूध का भी संकट बना हुआ है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मालूम हो कि तीन दिन से जिले में डीजल और पेट्रोल का टैंकर नहीं पहुंचा। पंप संचालकों के पास जो स्टॉक था वह भी अब खत्म हो गया है। गरुड़ में गुरुवार तीन बजे बाद तेल समाप्त हो गया। पंप संचालक ने तेल समाप्त का बोर्ड चस्पा कर दिया। इसके अलावा जिला मुख्यालय में स्थित पंपों में से अधिकतरों के पास समाप्त हो गया है। तेल समाप्त होने की सुगबुगाहट के बाद अधिकतर दो पहिया चालक पंपों में पहुंचने लगे हैं।

यदि देर शाम तक वाहन नहीं पहुंचा तो शुक्रवार से जिले में पेट्रो पदार्थ के अभाव में वाहनों के पहिये जाम हो जाएंगे। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होगी। यहां चलने वाले टैक्सियों का संचालन ठप हो जाएगा।

इधर जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के पंपों में अभी तेल है। अनावश्यक रूप से नहीं बांटा जा रहा है। आपात सेवा के लिए पर्याप्त मात्रा में डीजल व पेट्रोल है। शुक्रवार को तीन वाहन पहुंच जाएंगे। इसके बाद सभी लोगों को तेल बांटा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments