HomeUttarakhandAlmoraAlmora : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Almora : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर यहां पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिस के सभी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

पुलिस लाइन अल्मोड़ा में शहीद स्मारक पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा पूरे देश में शहीदों की शहादत को याद करते हुए पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारियों, कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देश में 377 पुलिस कर्मी शहीद हुए, जिनमें उत्तराखण्ड से भी 03 जवान शामिल रहे। इसी क्रम में सभी थानों, फायर स्टेशन अल्मोड़ा, रानीखेत में शहीदों को श्रृद्धाजंलि अर्पित करते हुए सभी पुलिस अधिककारी, कर्मचारियों को ईमानदार एवं कर्तव्य निष्ठता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर राजीव कुमार (पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार), जितेन्द्र पाठक (प्रतिसार निरीक्षक), कमल पाठक (निरीक्षक एलआईयू), गणेश सिंह हरड़िया निरीक्षक यातायात, सुरेश चन्द्र निरीक्षक एलआईयू, रमेश चन्द्र भट्ट निरीक्षक पीएसी व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments